जनकल्याणकारी योजनाओं काे सही तरीके से लागू करने में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम : पंकज परमार

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 06:55 PM (IST)

मौहल (कुल्लू) (ब्यूरो): विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत खडीहार के खलोगी गांव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पोषाहार दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। समन्वयक नेहरू युवा केंद्र सोनिका चंद्रा ने मुख्यातिथि व अन्य गण्यमान्य का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं काे सही तरीके से लागू करने में सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुचाने के लिए पंचायतों, महिला मंडल एव युवा मंडल को प्रेरित किया। उन्होंने समाज कल्याण के लिए समाज कल्याण बोर्ड की भूमिका पर प्रकाश डाला और नेहरू युवा केन्द्र को सरकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तरों तक ले जाने की सराहना की।

पात्र व्यक्ति उठाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जिला परियोजना सहायक पोषण अभियान प्रियंका राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषाहार का महत्व बताया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, सखी वन स्टॉप सैंटर व शगुन योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। नेहरू युवा केन्द्र की अधिकारी सोनिका चंद्रा ने स्वच्छता व पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने महिला मंडल की महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी महिलाएं मिलकर बेहतर से बेहतर कार्य करें।

हस्ताक्षर अभियान किया शुरू

इस दौरान मुख्यातिथि तथा अन्यों द्वारा पोषाहार पर आयोजित किचन गार्डन पर बल देने हेतु किचन गार्डन में विभिन किस्म की सब्जियां बीजी गईं। इस दौरान पोषाहार से संबंधित 5 सूत्रीय पैम्फलेट भी वितरित किए गए तथा इससे संबंधित हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के अंत में 2 महिला मंडलो को 2-2 प्लस्टिक के किल्टे भेंट स्वरूप दिए गए। कार्यक्रम में समाजसेवी मीरा ठाकुर, महिला मंडल प्रधान रूमी देवी, संतोषी देवी व वार्ड पंच भाग चंद के साथ कई लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News