कांग्रेस को बड़ा झटका, हिमाचल के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने थामा भाजपा का दामन

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 04:37 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। 6 बागियों के बाद अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के 6 बागियों सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, रवि ठाकुर, चैतन्य, देवेंद्र भुट्टो तथा इंद्र दत्त लखनपाल ने हिमाचल में एक सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव व बजट सत्र के बीच में पार्टी से बगावत कर दी थी तथा पहले उन्होंने राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया तथा फिर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था तथा इन सभी को भाजपा ने विधानसभा उपचुनावों में अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद अब हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस को पार्टी को अलविदा कहा है। इसी के साथ उन्होंने भाजपा का दामन भी थाम लिया है। इससे लोकसभा चुनाव के बीच में कांग्रेस को झटका लगा है। 

जल्द होगी कांग्रेस के हिमाचल सह प्रभारी की नियुक्ति : प्रतिभा सिंह
उधर, तेजिंदर सिंह बिट्टू के कांग्रेस छोड़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह किन कारणों से पार्टी से बाहर गए, यह हाईकमान का क्षेत्राधिकार है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश का दूसरा सह प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि हिमाचल में चुनावों में पार्टी मजबूती के साथ काम करे। तेजिंदर सिंह बिट्टू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव तथा विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News