महिलाओं को पैंशन मिलना भाजपा काे नहीं हो रहा हज्म, अब चुनाव आयोग ने भी दे दी इजाजत : सुक्खू

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 07:52 PM (IST)

डोडराक्वार/राेहड़ू/राजगढ़ (अनिल): भाजपा ने धन बल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो सके। प्रदेश की जनता सत्ता हथियाने की कोशिश करने की सजा भाजपा को जरूर देगी। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। अपने चुनाव अभियान की शुरूआत शिमला जिले के दूरदराज क्षेत्र डोडराक्वार से करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ नेता कभी भी जनसेवक नहीं हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाजों को बंद किया, जिसके कारण राज्य सरकार के खजाने में पैसा आया और इसी धन से जनकल्याण की नई योजनाओं की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि की शुरूआत की है, जिसके तहत 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना पैंशन दी जा रही है। 

1 जून को महिलाओं को खाते में ट्रांसफर होंगे 3000 रुपए 
सीएम ने कहा कि महिलाओं के अधिकार को रुकवाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग के पास गए जबकि यह योजना एक मार्च, 2024 से पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है और इसके लिए 800 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। महिलाओं को पैंशन मिलना भाजपा का हज्म नहीं हो रहा है। चुनाव आयोग ने इस योजना के फार्म भरने को इजाजत दे दी है और 1 जून को महिलाओं को 3000 रुपए की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए भी डोडराक्वार का दौरा कर चुके हैं और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह इस क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह एक बार फिर डोडराक्वार के दौरे पर आएंगे।

भाजपा के समय होती थी पेपरों की नीलामी 
सीएम ने कहा कि भाजपा के समय भर्ती परीक्षाओं के पेपरों की नीलामी होती थी, जिसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया और इसके स्थान पर राज्य चयन आयोग की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सेब खरीद के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक डेढ़ रुपए की बढ़ौतरी की है।

सत्ता में आने के हसीन सपने देख रही भाजपा 
वहीं सीएम ने सिरमौर जिला के राजगढ़ में जनसभा के दौरान आरोप लगाया कि एक ओर जहां भाजपा देश में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है, वहीं प्रदेश में सत्ता में आने के हसीने सपने देख रही है। भाजपा धन, बल, साजिश व षड्यंत्र के तहत सरकार को गिराने का पूरा प्रयास कर रही है, जिसमें वह कामयाब होने वाली नहीं है। जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है और सरकार पूरे 5 वर्षों तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा जहां वोट से नहीं जीत पाती, वहां नोट के दम पर सत्ता हासिल करने का प्रयास करती है। महाराष्ट्र व कर्नाटक के बाद अब हिमाचल में भी नोट के दम पर सत्ता हथियाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यहां भाजपा का ऑप्रेशन लोटस फेल हो गया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सांसद का नहीं, अपितु एक विचारधारा का है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News