Himachal: मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबकर पति-पत्नी की मौ#त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 02:13 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की रखोह पंचायत के कलोट गांव में एक दंपित की कुएं में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (45) पुत्र नानक चंद अपनी पत्नी नीलम कुमारी (40) और माता लीला देवी (75) के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर 35 फुट गहरे कुएं से पानी भरने गया था। जब वह पानी भरने लगा तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह कुएं में डूब गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे देखने गई।

जब वह कुएं के अंदर गई तो देखा कि संजीव कुमार कुएं में डूब गया था। नीलम कुमारी उसे पानी से बाहर निकालने लगी तो उसका भी पांव फिसल गया और वह भी कुएं में डूब गई। जब वे दोनों वापस नहीं आए तो उनकी माता लीला देवी उन्हें देखने गई।जब वह कुएं के पास पहुंची तो देखा कि उसका बेटा और बहू दोनों कुएं में डूब गए थे। लीला देवी ने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा किया और उन्होंने दोनों को कुएं से बाहर निकाला। 

इसके बाद पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार वार्ड पंच और उसकी पत्नी नीलम कुमारी आशा वर्कर थी। डीएसपी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News