Kullu: दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की ने दिया बच्ची को जन्म
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 11:25 PM (IST)
आनी (ब्यूरो): जिला कुल्लू के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि कपिल नामक लड़के ने उसकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती किया और 7 अप्रैल को पीड़िता ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

