Shimla: एसएमसी के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए बजट आबंटन को लेकर दिशा-निर्देश जारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 10:25 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एसएमसी (स्कूल मैनेजमैंट कमेटी) के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए बजट आबंटन को लेकर जारी निर्देशों के अनुसार एसएमसी शिक्षकों के लिए संबंधित मद (हैड ऑफ अकाऊंट) में टोकन बजट उपलब्ध करवाया गया है। निदेशालय ने सभी जिलों के उपनिदेशकों (उच्च शिक्षा) को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को ई-सैलरी पोर्टल पर ऑनलाइन बिल तैयार करने और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचनाओं के अनुसार ग्रांट-इन-एड का भुगतान सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी डीडीओ द्वारा अधिक भुगतान या अनियमित रूप से ग्रांट इन एड जारी की जाती है, तो संबंधित अधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News