Kullu: पुलिस ने नाकाबंदी पर पकड़ा 23 ग्राम चिट्टा, हरियाणा के 4 लोग गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 08:03 PM (IST)
कुल्लू/ भुंतर (सोनू): कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में मणिकर्ण पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4 लोगों को 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार मणिकर्ण पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान शांगना ब्रिज पर अंकुश उर्फ सुचा उर्फ आशु पुत्र रोहतास निवासी डोभ, सचिन उर्फ चीनू पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान नंबर 636 सैक्टर-3 ताऊ नगर कालोनी रोहतक, मोनू पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान नंबर 506 संजय नगर रोहतक तथा ऋतु पुत्री सुरेंद्र निवासी मकान नंबर 636 सैक्टर-3 ताऊ नगर कालोनी रोहतक सभी जिला हरियाणा निवासी के कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

