Shimla: एचपीयू ने कुछ पेपरों की तिथियों में किया बदलाव
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 09:12 PM (IST)
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शास्त्री द्वितीय वर्ष के हिन्दी विषय कोर्स नंबर एचआईएनडी 201 कोर्स टाइप कोर/अनिवार्य के पेपर की तिथि में बदलाव किया है। यह पेपर अब 9 मई को सुबह के सत्र में आयोजित होगा। पहले यह पेपर 16 अप्रैल को होना था। इसके अलावा स्नातक द्वितीय वर्ष के राजनीतिक विज्ञान कोर्स नंबर एसईसी 1 पीओएलएस. 203 कोर्स टाइप एसईसी का पेपर अब 12 मई को होगा। पहले यह पेपर 9 मई को होना था। इसके अलावा तृतीय वर्ष के मनोविज्ञान विषय कोर्स नंबर बीएपीएसवाईसीए 301 टीएच कोर्स टाइप डीएसई 1बी का पेपर अब 1 मई को होगा। पहले यह पेपर 16 अप्रैल को होना था। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पर्सनैलिटी टैस्ट का परिणाम घोषित, 3 उम्मीदवार उत्तीर्ण
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मैडीकल ऑफिसर (डैंटल) ट्रेनी के पदों को भरने के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 3 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। मैरिट के आधार पर उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों में विशाल ठाकुर, अनमोल छाबड़ा व रुचिका कपूर शामिल हैं, जिनके नाम नियुक्ति के लिए भेज दिए हैं।

