युकां कार्यकर्ताओं ने जलाया CM जयराम का पुतला, पुलिस कर्मचारियों से धक्का-मुक्की

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 10:58 PM (IST)

बिलासपुर: सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष से पूर्व सरकार के फैसलों को रद्द करने के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बिलासपुर में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला भी फूंका। धरना-प्रदर्शन से पहले युकां ने परिधि गृह बिलासपुर में बैठक की। इसमें सदर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भी विशेष रूप से भाग लिया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते समय पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यक र्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डी.सी. कार्यालय में जाकर डी.सी. बिलासपुर विवेक भाटिया के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। 

धारा 118 में संशोधन नहीं होगा बर्दाश्त
डी.सी. आफिस परिसर में रैली को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पहले 100 दिन तक किसी तरह की आवाज नहीं उठाने का निर्णय लिया था परंतु सरकार की कथनी व करनी में फर्क को देखते हुए आज मजबूरन युवा कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।वहीं प्रदेश युकां महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धारा 118 में जो संशोधन करने जा रही है, वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा नहीं हुआ पूरा
युवा कांग्रेस के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सचिव आशीष ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छल किया है। मोदी सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था परंतु स्थितियां इसके विपरीत हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रेम डोगरा, लोकसभा महासचिव सुधीर कुमार, बिलासपुर सदर अध्यक्ष गौरव शर्मा, झंडूता अध्यक्ष सुरेश नेगी, नयनादेवी उपाध्यक्ष कुलदीप, घुमारवीं अध्यक्ष रवि ठाकुर, उपाध्यक्ष सचिन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News