पांवटा साहिब में बोले सीएम सुक्खू, कहा-जयराम ठाकुर ने दोस्तों पर लुटाया प्रदेश का खजाना

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 07:07 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांवटा साहिब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जब रिकॉर्ड खंगाला तो सरकार का खजाना खाली था। उन्होंने विपक्ष के नेता पर आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रदेश का खजाना लुटाया। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सभी चोर रास्ते बंद करते हुए कई सख्त निर्णय लिए।

सीएम ने भाजपा के साथ-साथ सांसद सुरेश कश्यप पर भी आपदा के दौरान राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसद चिट्ठी तो दूर की बात, सदन तक में प्रदेश में आई आपदा का मुद्दा नहीं उठा पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश व गोवा जैसे राज्यों में लोटस ऑप्रेशन में सफल हुई, लेकिन हिमाचल प्रदेश में उसे सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ विधायक अपने पाप धोने के लिए हरिद्वार चले गए और एक महीने तक अपने घर पर भी नहीं आए। अब ये विधायक जनता की अदालत में जा रहे हैं। सरकार को जनता ही बदल सकती है न कि धनबल।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News