Mandi: BBMB के कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:11 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): बीबीएमबी कालोनी में रहने वाले एक कर्मचारी ने मंगलवार शाम अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार हेतराम पुत्र डुमणु राम निवासी करसोग बीबीएमबी में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी था। जब परिजन क्वार्टर पहुंचे तो उन्होंने हेतराम को फंदे से लटका पाया। बुधवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर अभी किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है, फिर भी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News