Mandi News: सड़क किनारे बैठकर सफर की थकान मिटा रहे शख्स के साथ हुआ हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी ने कर दिया ये हाल

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 03:14 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (विनोद): मंडी जिले के अंतर्गत आते जोगिंद्रनगर स्थित मच्छयाल के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क किनारे आराम कर रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति के सिर और टांग में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ज्ञान सिंह जोगिंद्रनगर से धर्मपुर की ओर पैदल जा रहा था। इसी बीच थकान मिटाने के लिए वह मच्छयाल के पास सड़क किनारे आराम करने के लिए बैठ गया। तभी अचानक एक स्कूटी (HP-29C-7118) वहां आई और चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए ज्ञान सिंह को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्ञान सिंह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में उसके सिर और टांग में काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया।

इस घटना को लेकर चमन लाल (26) पुत्र स्वर्गीय संतराम निवासी गांव छत्तर, डाकघर शेरू व तहसील जोगिंद्रनगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर स्कूटी चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत और लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News