मां ने फोन चलाने से रोका तो नाराज होकर 11 वर्षीय बच्ची ने उठाया खौ.फनाक कदम, घर में मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 10:40 AM (IST)

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची ने मोबाइल फोन न मिलने से नाराज होकर कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल धर्मपुर का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम के वक्त बच्ची की मां और नानी ने उसे लगातार मोबाइल चलाने की लत को लेकर टोकते हुए डांट लगाई और उससे फोन वापस ले लिया। इसके बाद दोनों रसोई में रात का खाना बनाने चली गईं। भोजन तैयार होने के बाद जब बच्ची को आवाज दी गई, तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जब मां ने कमरे के भीतर जाकर देखा, तो बच्ची खिड़की की लोहे की ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हुए। परिजन बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमन के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करते हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News