सुंदरनगर की श्रिया लोहिया कार्टिंग स्टार ऑफ इंडिया को दिल्ली में मिला अवार्ड

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 08:09 PM (IST)

डैहर (शर्मा): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की बेटी श्रिया लोहिया ने मात्र 14 वर्ष की छोटी-सी आयु में मोटोस्पोर्ट कार्ट रेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे देश, प्रदेश और जिला मंडी का नाम रोशन किया है। उनकी छोटी उम्र में अनगिनत उपलब्धियों व सफलताओं के मद्देनजर श्रिया लोहिया को देश के बड़े मीडिया हाऊस द्वारा दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित वुमैन अचीवर्स अवार्ड 2023 से नवाजते हुए सम्मानित किया गया है। छोटी-सी उम्र में बड़े-बड़े आवर्ड व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली श्रिया लोहिया सफलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। 

श्रेया लोहिया के पिता रितेश लोहिया ने बताया कि 3 मार्च को मीडिया ग्रुप द्वारा दिल्ली में आयोजित वुमैन अचीवर्स अवार्ड 2023 में देश के अलग-अलग कोने से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व कार्यों हेतु उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। उनकी बेटी श्रिया लोहिया को विशेष रूप से मीडिया हाऊस द्वारा अवार्ड के लिए आमंत्रित करते हुए सम्मानित किया गया है जो पूरे देश, प्रदेश और जिला मंडी के लिए गर्व का विषय है। सुंदरनगर उपमंडल के महादेव की रहने वाली श्रिया लोहिया ने छोटी-सी उम्र में मोटोस्पोर्ट कार्ट रेसिंग में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मुकाम हासिल करते हुए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है और श्रिया दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News