Himachal : दिल्ली जा रहे सब्जी व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 12:48 PM (IST)

Sirmaur News : सिरमौर के पुलिस थाना सदर नाहन में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। 

पुलिस के अनुसार, जीत सिंह निवासी गांव कुडलू, डाकघर बागथन ने शिकायत दी कि वह अपनी 407 गाड़ी में टमाटर एवं अन्य सब्जियां लेकर मंडीगाट से दिल्ली जा रहा था। उसके साथ अंकित और भूपेंद्र सिंह भी थे। निहोग में चाय पीने के लिए रुकने पर शशिकांत निवासी धीरथ ने उसे दुकान के बाहर बुलाया और कथित रूप से चाकू से उसके बाएं हाथ, पीठ और सिर पर वार कर दिए। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News