Mandi News: सुंदरनगर में वोल्वो बस में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद, मनाली की युवती सहित 2 गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 12:59 PM (IST)
सुंदरनगर (सोढी): मंडी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार तड़के वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कुल्लू जिले के एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुंघ फोरलेन क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी एवं वाहन जांच के दौरान बिलासपुर से मंडी की ओर आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका। वाल्वो में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक युवक और एक युवती के संयुक्त स्वामित्व में 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने हनीश ठाकुर निवासी जिला कुल्लू तथा अंशिता नेगी निवासी मनाली जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सुंदरनगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएसअधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने कहा कि मंडी पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चला रही है और ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

