3 साल 10 माह की उम्र में बड़ा कारनामा, बिलासपुर की नितिक्षा ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 12:04 PM (IST)

Bilaspur News : ग्राम देहरा, डाकघर हटवार, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर की प्रतिभाशाली बालिका नितिक्षा ठाकुर, पुत्री नितिन कुमार एवं दीक्षा कुमारी, ने मात्र 3 वर्ष 10 माह की आयु में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का प्रभावशाली एवं शुद्ध पाठ कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

PunjabKesari

नितिक्षा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने उनके माता-पिता के साथ-साथ दादा मुख्त्यार सिंह, दादी नीलम देवी तथा पड़दादा स्वतंत्र सेनानी स्वर्गीय खजाना राम का नाम भी गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से न केवल पूरे परिवार, बल्कि ग्राम देहरा, तहसील घुमारवीं और जिला बिलासपुर को भी गौरव की अनुभूति हुई है।

PunjabKesari

परिजनों ने बताया कि नितिक्षा बचपन से ही धार्मिक श्लोकों के प्रति विशेष रुचि रखती हैं। परिवार के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने नितिक्षा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News