Hamirpur: चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी को मिला पुलिस रिमांड
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 06:35 PM (IST)
हमीरपुर (अजय): जिला मुख्यालय के नजदीकी वार्ड 10 में 27 जुलाई को 10.33 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए और पुलिस रिमांड पर चल रहे 3 आरोपियों में से 1 को 5 दिन के पुलिस रिमांड तो बाकी 2 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी हुए हैं। सदर पुलिस ने पुलिस रिमांड पर चल रहे इन तीनों आरोपियों शशांक भारद्वाज, नवीन कपलेश और अश्विनी कुमार को वीरवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने इस मामले के मुख्य आरोपी शशांक भारद्वाज को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। वही नवीन और अश्विनी कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की पुष्टि एडिशनल एस.पी राजेश उपाध्याय ने की है।

