दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे से मिले रामलाल ठाकुर, बोले-हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 05:19 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामलाल ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनावी फीडबैक भी दिया, साथ ही आश्वस्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनना तय है। रामलाल ठाकुर बीते 3 दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल से भी मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इन दिनों दिल्ली में सक्रिय हैं और सभी बारी-बारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने भी बीते दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। रामलाल ठाकुर ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की गई है। इस दौरान चुनावी फीडबैक के साथ ही अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News