CM जयराम बोल-लोकसभा चुनाव से पूर्व MC उपचुनाव की जीत शुभ संकेत

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 11:03 PM (IST)

शिमला: लोकसभा चुनाव से पूर्व एम.सी. उपचुनाव की यह जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास ओकओवर में नगर निगम शिमला के सांगटी वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत पर शिमला भाजपा मंडल तथा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य पूरे मन और जुनून के साथ किया जाता है तो लक्ष्य निश्चित तौर पर हासिल होता है। उन्होंने चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए मीरा शर्मा को बधाई दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को दी जीत की बधाई

उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को बधाई दी तथा कहा कि कार्यकत्र्ताओं ने मेहनत और लगन के साथ कार्य किया है।  उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश से चारों सीटें प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सांगटी वार्ड में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत है क्योंकि इस वार्ड से पहली बार कोई भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News