भाजपा के सरकार को अस्थिर करने की कोशिश से बदल गए लोकसभा चुनाव के समीकरण : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 06:02 PM (IST)

मनाली (सोनू): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मनाली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने देखना छोड़ दें। कांग्रेस ने हिमाचल में भाजपा का ऑप्रेशन लोटस बुरी तरह डिफीट कर दिया है।  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की जो कोशिश की है उससे लोकसभा चुनाव के समीकरण भी बदल गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है जो भी उन्होंने बोया है उसे कांग्रेस काटेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंगना की बात करते हुए कहा कि फिल्मी सितारे आज तक राजनीति में सफल नहीं हुए, जीतने के बाद या तो जल्द ही राजनीति छोड़कर चले गए या क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों की राजनीति करेगी। इससे पहले उन्होंने माता हिडिम्बा मन्दिर में माथा टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News