आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल, CM बोले-बिकाऊ MLA को टिकट देने से BJP में हताशा

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 09:52 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): आनी से भाजपा के पूर्व विधायक किशोरी लाल वीरवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। ओकओवर में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किशोरी लाल के कांग्रेस में शामिल होने से आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा करसोग में कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस के बिकाऊ एमएलए को टिकट देकर भाजपा में हताशा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन पूर्व विधायकों को टिकट तो दे दिए हैं लेकिन चुनाव में उनको मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा के समीकरण बिगड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा ने छात्र राजनीति के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक किशोरी लाल के कांग्रेस में शामिल होने से आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा करसोग में कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

नाच न जाने आंगन टेढ़ा की कहावत जयराम पर फिट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर नाच न जाने आंगन टेढ़ा की कहावत पूरी तरह से फिट बैठती है। वह उस फिल्म के फ्लॉप डायरैक्टर हैं, जो हिंदी फिल्मों की सफल अभिनेत्री को चुनाव मैदान में उतार उनकी हार की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।

सरकार की नीतियों से खुश होकर कांग्रेस में शामिल हुआ : किशोरी
वहीं पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ सरकार की नीतियों से खुश होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News