जानिए पुरानी पैंशन को लेकर क्या बोले कुलदीप राठौर, CM जयराम पर भी साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 05:55 PM (IST)

नाहन (साथी): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। चारों उपचुनाव हराने के बावजूद भी वह मिशन रिपीट के सपने बुन रहे हैं। प्रदेश की जनता का सरकार से मोह भंग हो चुका है। वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव में यह साबित हो जाएगा। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह रठौर ने पत्रकार सम्मेलन में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर सरकारी हैलीकॉप्टर का निजी कार्यों के लिए भी धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रहे हैं। सरकारी कामों के लिए हैलीकॉप्टर का प्रयोग जायज है लेकिन यहां तो निजी कामों के लिए हैलीकॉप्टर उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हैलीकॉप्टर के निजी प्रयोग की भरपाई करनी चाहिए। 

सत्ता में आने पर बहाल करेंगे पुरानी पैंशन 

कुलदीप राठौर ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पैंशन की मांग का कांग्रेस समर्थन करती है तथा सत्ता में आने पर मामले की जमीनी हकीकत देख कर कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन लागू करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अपने शासन के 4 बड़े काम बता दें जो उनके द्वारा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, केवल कांग्रेस सरकार की योजनाओं से फायदा उठाकर अपनी सियासी रोटियां सेंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस स्व. वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

पार्टी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी यह अभी तय नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पार्टी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी यह अभी तय नहीं है लेकिन संगठन पूरी तरह से मजबूत है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चारों उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ओवर काॅन्फिडैंस में नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी साल में बिना बजट की योजनाओं के ऐलान किए जा रहे हैं। सरकारी खजाना खाली होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उपचुनावों की हार के बाद कुछ सबक जरूर सीखा है, ऐसे में कर्मचारियों की धड़ाधड़ मांगें मानी जा रही हैं। पिछले 4 साल से मांगें क्यों नहीं मानी गईं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News