डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बागियों पर साधा निशाना, बोले-MLA बनना कोई आसान काम नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 09:30 PM (IST)

ऊना (विशाल): हिमाचल में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनावों व उपचुनावों के बाद 5 और उपचुनाव होंगे। इनमें 3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद होंगे और एक चुनाव विक्रमादित्य सिंह के मंडी और सुल्तानपुरी के शिमला लोकसभा सीट जीतने के बाद उपचुनाव होंगे। इन पांचों उपचुनाव में भी कांग्रेसी जीतेगी। यह बात समूरकलां में कुटलैहड़ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता बूथ सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 40 सीटों से अधिक जीतकर पूरे 5 वर्ष तक सरकार चलाएगी। भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत बार-बार चाहती थीं कि प्रतिभा सिंह की जगह किसी युवा को लाया जाए। अब विक्रमादित्य सिंह को इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है, जिसमें उनकी जीत होगी।

भाजपा ने की सरकार गिरने की कोशिश, अंत हम करेंगे
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गिराने की कोशिश भाजपा ने की थी लेकिन अब अंत हम करेंगे। लोकसभा और उपचुनाव भी जीतेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की क्या शक्तियां होती हैं, अब यह कुछ लोगों को समझ में आ गया होगा। विस अध्यक्ष ने बहुत विवेक से फैसला लिया और जिन्होंने व्हिप का उल्लंघन किया, वे 6 लोग बाहर कर दिए गए। उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि वे पूर्व विधायक बन जाएंगे। एमएलए बनना कोई आसान काम नहीं है। कुछ नेताओं को गलतफहमी हो जाती है कि वे बहुत ताकतवर हो गए हैं लेकिन सबसे ताकतवर जनता है।

भाजपा में विद्रोह, स्टेट व सैंट्रल लीडरशिप को कोस रहे कार्यकर्त्ता
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा में स्वयं विद्रोह हो चुका है और कार्यकर्त्ताओं में निराशा है। भाजपा के कार्यकर्त्ता कांग्रेस से गए लोगों को टिकट देने से परेशान हैं और स्टेट व सैंट्रल लीडरशिप को कोस रहे हैं। बहुत लोगों की मुख्यमंत्री और मंत्रियों से नहीं बनती लेकिन यह तो नहीं है कि आप कोई ऐसा कदम उठा लो जो आत्मघाती साबित हो जाए। यही 6 बागी विधायकों के साथ हुआ है। इन 6 लोगों से जीवन की सबसे ऐतिहासिक गलती हुई है। भाजपा में अब राजनीति सब कुछ हो गई और आदर्श कुछ नहीं है। प्रेम कुमार धूमल को जिस राजेंद्र राणा ने हराया, वह उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News