राठौर का BJP पर बड़ा हमला, बोले-सत्ता की लालसा छोड़ विकास पर ध्यान दें CM जयराम

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 04:53 PM (IST)

शिमला(योगराज): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में भाजपा को मिली जीत के बाद सत्ता की लालसा में आ गए हैं। प्रदेश के विकास के मुद्दों की तरफ ध्यान न देकर 2022 की बातें अभी से ही करने लगे हैं। 2022 में क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में है और इसका जवाब भाजपा को 2022 मिल भी जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता है। हर रोज छोटी-छोटी बच्चियों से बलात्कार हो रहे है। प्रदेश कर्जे में डुब्बा हुआ है और जयराम आगे के सपने अभी से देखने मे लग गए हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में हार का मुह देखना पड़ा है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 10 जून को शिमला में कांग्रेस के प्रत्याशियों,विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। कांग्रेस जनता तक अपने संदेश को क्यों प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचा पाई इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। चारों लोकसभा सीट से कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षको ने अपनी रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को सौंप दी है।लोकसभा चुनावों में कंहा ढील हुई और किस पदाधिकारी ने ग्राउंड पर काम नहीं हुआ है। इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी। अगर संगठन में बदलाव करने की जरूरत भी होगी तो वो भी किया जाएगा। वहीं उ्नहोंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विदेश दौरे के सफल होने की शुभकामनाएं भी दी है और कहा है कि अगर मुख्यमंत्री प्रदेश में निवेशकों को लाने में सफल होते हैं तो वह प्रदेश के हित में होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News