Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरी कांग्रेस सरकार, कहा-सफेद झूठ है CM सुक्खू की 10 गारंटियां पूरी करने का दावा

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 07:19 PM (IST)

मंडी (रजनीश): ​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजनीतिक लाभ के लिए झूठ बोलने की सारी सीमाएं लांघ दी हैं और कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जिन झूठी गारंटियों का सहारा लिया था, उनमें से आज तक एक भी पूरी नहीं हुई है, जबकि मुख्यमंत्री मीडिया में बयान दे रहे हैं कि सभी 10 गारंटियां पूरी कर दी गई हैं जो जनता को पूरी तरह भ्रमित करने वाली और हास्यास्पद बात है। 

सरकार के पास अपने कर्मचारियों को समय पर सैलरी और पैंशन देने के लिए पैसे नहीं
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जैसा राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए झूठ बोले तो समझ आता है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठा मुख्यमंत्री जब ऐसा सफेद झूठ कहे तो यह विशुद्ध राजनीतिक लाभ लेने की मंशा को दर्शाता है, जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश सरकार के पास अपने कर्मचारियों को समय पर सैलरी और पैंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं और मुख्यमंत्री जनता को लालच दे रहे हैं कि कांग्रेस के पार्षदों को जिताकर भेजो तो विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे, जिससे साफ होता है कि यह सिर्फ वोट हथियाने और पार्षदों को खरीदने की घटिया राजनीति है। जयराम ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल और वित्तीय रूप से दिवालिया हो चुकी है, इसलिए सभी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर धरातल पर सक्रिय हो जाएं और सरकार की जनविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार को जनता के बीच लेकर जाएं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News