अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव : पड्डल मैदान का चप्पा-चप्पा हुए देवमय, आराध्य देवों के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब
punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 09:25 PM (IST)

मंडी (अनिल शर्मा): अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान छोटी काशी मंडी का पड्डल मैदान देवमय हो गया है। बता दें कि इस बार 280 के करीब देवी-देवता महोत्सव में पहुंचे हैं जबकि पंजीकृत देवताओं की संख्या 216 है। पड्डल मैदान में लोग अपने-अपने आराध्य देवों को फूलमालाएं पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से आए देवलु वाद्ययंत्रों की धुन पर देवता सहित नृत्य कर रहे हैं। विभिन्न रथ शैली में सजे देवी-देवताओं के रथ सूर्य की रोशनी में इस कदर चमकते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। पड्डल मैदान में कतारबद्ध बैठे देवी-देवताओं के दर्शनों को सैलाब उमड़ पड़ा है, लोगों सभी देवताओं से आशीष लेकर उसे वर्ष भर अपने पास रखते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि महोत्सव में आए देवी-देवता अति प्रसन्न होते हैं और यहां उनके दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु यदि सच्चे मने से नियमपूर्वक दर्शन करें तो देवता मनचाहा वर प्रदान करते हैं।
प्रदर्शित किए आजादी से जुड़े चित्र
पड्डल मैदान में हिमाचल सरकार के सौजन्य से विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें उचित सामग्री लोगों को जानकारी के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी अपने स्टाल लगाए हैं, जो उत्सुक लोगों को आवश्यक जानकारी मुहैया करवा रहे हैं। वहीं देश की आजादी से जुड़े कई पहलुओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जिन्हें देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here