Kangra: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित होगा गग्गल एयरपोर्ट, इस साल पूरा होगा भूमि अधिग्रहण का काम

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 04:33 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पर्यटन की दृष्टि से गग्गल एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गगल एयरपोर्ट की बची हुई भूमि का अधिग्रहण इस साल पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गग्गल के पीछे की अधिकांश भूमि पहले ही अधिग्रहीत की जा चुकी है और अब शेष लगभग 1000 करोड़ रुपए की आवश्यकता है, जो इस वर्ष में उपलब्ध हो जाएगा।

विस्थापितों की हरसंभव मदद करेगी सरकार
अजय वर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। उन्होंने विस्थापित होने वाले लोगों की चिंता जताते हुए कहा कि सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी ताकि उन्हें जमीन और व्यवसाय के नुकसान से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी घोषित कर चुके हैं और इसी दिशा में टूरिज्म विभाग का मुख्यालय भी धर्मशाला स्थानांतरित किया जा रहा है। कैबिनेट रैंक के मंत्री आरएस बाली और मुख्यमंत्री के इस फैसले से लगभग 3 से 4 हजार कर्मचारी यहां स्थानांतरित होंगे, जिससे स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। अजय वर्मा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3, 4, 5 और 7 स्टार होटल बनाने वालों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

निगम के बेड़े में 24 बोल्वो बसें और जुड़ेंगी
हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष ने कहा कि एचआरटीसी में जल्द ही 24 वोल्वो बसें जोड़ दी जाएंगी। इसके साथ ही 350 इलैक्ट्रिकल बसें ग्रीन हिमाचल मिशन के तहत जोड़ जाएंगी। उन्होंने बताया कि पुरानी बसों को बदलने के लिए 250 डीजल बसों का ऑर्डर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 41 करोड़ की पिछली देनदारियां एच आर टी सी ने है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्जिंग प्वाइंट धर्मशाला में स्थापित कर दिए गए हैं व जल्द ही कांगड़ा व अन्य स्थानों पर भी लगाए जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News