स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि में 10 हजार रुपए की बढ़ौतरी
punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 10:16 PM (IST)

शिमला (राक्टा): सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि में 10 हजार रुपए की बढ़ौतरी की है। इस संबंध में संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी सम्मान राशि योजना-1985 के अंतर्गत प्रदेश के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह किया है। इसके साथ ही स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों की सम्मान राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया है। इस पर होने वाला व्यय सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण, अन्य स्कीमें और हिमाचल प्रदेश सेनानी कल्याण कोष (सामाजिक सुरक्षा पैंशन) गैर योजना में से किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित प्रतिलिपि महालेखाकार, वरिष्ठ उप महालेखाकार, सचिव मुख्यमंत्री, सचिव राज्यपाल, समस्त प्रशासनिक प्रधान सचिव के साथ ही सभी उपायुक्त को भी जारी की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here