मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों के लिए जारी किया प्रशिक्षण मैन्युअल, हिमाचल में 1 से 5 मई तक बारिश के आसार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 10:34 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी निवास ओक ओवर में नव नियुक्त 'वन मित्रों' के लिए एक प्रशिक्षण मैन्युअल जारी किया। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों के लिए जारी किया प्रशिक्षण मैन्युअल, डीएफओ बनाए निगरानी अधिकारी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी निवास ओक ओवर में नव नियुक्त 'वन मित्रों' के लिए एक प्रशिक्षण मैन्युअल जारी किया।
Weather Update: हिमाचल में 1 से 5 मई तक बारिश के आसार, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Solan: एनर्जी ड्रिंक युवक मौत मामले में FSL जुंगा लैब भेजा जाएगा बिसरा व अन्य वस्तुएं
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर में किराए के मकान में रह रहे 2 प्रवासी चचेरे भाइयों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
Kangra: शांता कुमार ने उमर अब्दुल्ला की बात को बताया बढ़िया
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि पहलगाम की दर्दनाक और शर्मनाक दुर्घटना के बाद बहुत से नेताओं ने बहुत कुछ कहा है परन्तु जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जो कहा है और जिस तरह कहा है वह सबसे अधिक बढ़िया लगा।
Hamirpur: कांग्रेस किस मजबूरी में बोल रही पाकिस्तान के बोल : अनुराग
कांग्रेस व उनके नेताओं की ऐसी क्या मजबूरी है कि पाकिस्तान के बोल बोलना जरूरी है? आखिर क्यों भारतीयों के खून बहने पर कांग्रेस का खून नहीं खौलता है?
Hamirpur: सरकार नियमों के विपरीत चहेतों को दे रही पदोन्नतियां : राजेंद्र राणा
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार पर नियमों को दरकिनार करके जूनियर अधिकारियों की पदोन्नति देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर के पद पर एससी को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है
Shimla: हिंदुओं को लेकर कांग्रेस सरकार की नीयत कुछ ठीक नहीं : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश तथा कांग्रेस सरकारों पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की हिंदुओं को लेकर नीयत कुछ ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री कभी हिंदू विरोधी बयान तो कभी हिंदुओं के खिलाफ कोई न कोई योजना लेकर आते हैं।
Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई।
Kangra: पहलगाम आतंकी हमले के विराेध में लंज में निकाली आक्रोश रैली, पाकिस्तान का पुतला फूंका
श्रीनगर के पहलगाम में हुए नरसंहार की ज्वाला पूरे देश में भड़क उठी है। इसके चलते प्रदेश और जिला कांगड़ा भी इस नरसंहार की ज्वाला में तपा हुआ है।
Chamba: चम्बा-लंगेरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी जीप, 20 से अधिक लाेग घायल
चम्बा-लंगेरा मार्ग पर शिरवास के पास एक पिकअप जीप सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 35 लोग पिकअप जीप (एचपी 73ए-3864) में सवार होकर शादी समारोह के लिए किहार से लंगेरा की ओर छक के लेकर जा रहे थे।
Kangra: कोई तो बचा लो! डल झील में सांसों के लिए रोजाना हो रही जंग
डल झील में पानी के रिसाव के चल रहे काम के चलते सूखी डल झील के एक छोर पर बने तालाब में ताजे पानी की कमी के चलते सैंकड़ों मछलियां ताजे पानी के लिए तरस रही हैं।