राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश दौरा हुआ स्थगित, अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 10:36 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 मई से प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश का दौरा स्थगित कर दिया गया है। उनका दौरा स्थगित होने की सूचना प्रदेश सरकार को मिल गई है। हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश दौरा हुआ स्थगित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 मई से प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश का दौरा स्थगित कर दिया गया है। उनका दौरा स्थगित होने की सूचना प्रदेश सरकार को मिल गई है।

हिमाचल में अगले छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना, अंधड़ चलने का भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Bilaspur: पहचान पत्र दिखाने को कहा तो कश्मीरी लोगों ने पुलिस को दिखाई कुल्हाड़ी, ​जानिए मामला
घुमारवीं शहर के दकड़ी चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कश्मीरी लोगों से पहचान पत्र पूछना महंगा पड़ गया। उन्होंने पुलिस कर्मी को कुल्हाड़ी दिखा दी, लेकिन लोगों की मुस्तैदी से कुछ लोग पकड़ लिए गए हैं और पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं।

Shimla: सेना के स्टोर में लगी आग, 50 लाख रुपए की संपत्ति जलने से बचाई
राजधानी के समरहिल स्थित एमआई रूम के पास सेना की डिस्पैंसरी के स्टोर में अचानक आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही यहां दमकल केंद्र बालूगंज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

Himachal: अप्रैल में सेवानिवृत्त 1,500 अधिकारी-कर्मचारी अग्रिम पैंशन लेने के हकदार : सुक्खू
राज्य सरकार ने बुधवार 30 अप्रैल को विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए करीब 1,500 अधिकारी व कर्मचारियों को अग्रिम पैंशन (पैंशन कम्युटेशन) का लाभ देने का निर्णय लिया है।

Shimla: जिला कांगड़ा में शिफ्ट होगा HPTDC का मुख्यालय
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय जिला कांगड़ा में शिफ्ट होगा। इसको लेकर एचपीटीडीसी की बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्स (बीओडी) की बैठक में निर्णय लिया गया है।

Shimla: ड्राइंग मास्टरों को नियुक्ति पत्र देने पर 6 मई तक रोक
ड्राइंग मास्टरों को नियुक्ति पत्र देने पर 6 मई तक रोक रहेगी। प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट को बताते हुए मामले पर सुनवाई की अगली तारीख तक चयनित ड्राइंग मास्टरों को नियुक्ति पत्र न देने की बात कही।

Sirmour: 12वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल से आते ही घर में उठाया यह खौफनाक कदम, मौ#त
क्षेत्र में एक युवक ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार अदभुत शर्मा (17) पुत्र पंकज कुमार मूल निवासी करनाल, हरियाणा के पिता पंकज कुमार काफी समय से वार्ड नंबर 6 पांवटा साहिब में रह रहे हैं।

Shimla: कर्मचारियों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता : हाईकोर्ट
प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण व्यवस्था देते हुए कहा है कि नियुक्ति की तारीखों के आधार पर समान स्थिति वाले कर्मचारियों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता।

Himachal: सीएम सुक्खू ने लगाया आरोप, बोले-जब देश शोक में डूबा था तो नाच-गाना कर रहे थे जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पयटकों की नृशंस हत्या के बाद जब पूरा देश शोक में डूबा था तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नाच-गाना कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News