HP Election 2022 : हिमाचल में 76 फीसदी मतदान, 412 प्रत्यशियों का भाग्य EVM में कैद

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 01:13 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। प्रदेश में 76 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही चुनावी मैदान  में उतरे 412 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं से लेकर वृद्धजनों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव में पहली बार मतदान करने वालों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रदेश में करीब 2 लाख नए वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।  ऊना जिले के रैंसरी गांव की एक युवती ने सात फेरे लेने से पहले शादी के जोड़े  में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला, वहीं कांगड़ा जिले में 106 वर्षीय वृद्ध महिला ने वोट डालकर मिसाल कायम की। सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के कामरेउ में एक 72 वर्षीय महिला की मतदान करने जाते समय रास्ते में तबियत खराब होने के बाद मौत हो गई। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस दौरान कई पोलिंग बूथों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिलीं, वहीं कई जगहों पर ईवीएम में खराबी आने पर मतदान देरी से शुरू हुआ। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने 100 प्रतिशत मतदान कर इतिहास रच दिया। वहीं पांगी में एक मतदान केंद्र में लोग भारी बर्फ के बीच मतदान करने  पहुंचे। यहां का तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस के करीब था। उधर, रामपुर में निजी गाड़ी में ईवीएम ले जाने व नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर में फर्जी तरीके से मतदान करवाने पर हंगामा होने का समाचार है।

किस जिले में कितने फीसदी मतदान

 जिला  मतदान प्रतिशत
 चम्बा  74.02%
 बिलासपुर  76.25%
 हमीरपुर  71.69%
 कांगड़ा  71.68%
 कुल्लू  76.88%
 किन्नौर  72.38%
 लाहौल-स्पीति  73.92%
 मंडी  75.19%
 शिमला  72.50%
 सिरमौर  79.07%
 सोलन  76.82%
 ऊना  77.17%

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News