हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को किया जाए निष्कासित
punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 05:07 PM (IST)

चम्बा (काकू): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर के लोगों में गुस्सा है। इसके विरोध में जगह-जगह धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं अब पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निष्कासित करने की मांग उठ रही है। सोमवार को कांगड़ा-चम्बा के सांसद डा. राजीव भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा ने जिला मुख्यालय चम्बा में आक्रोश रैली निकाली। यह रैली इरावती चौक से शुरू हुई।
उसके बाद मुख्य बाजार से होते हुए डीसी मुख्यालय पहुंची। यहां पर डीसी मुकेश रेप्सवाल के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेशानुसार प्रदेश से निष्कासित करने की मांग उठाई है।