प्रियंका वाड्रा ने थपथपाई हिमाचल कांग्रेस नेताओं की पीठ, भाजपा पर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 09:01 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल के सामने आए सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने जहां प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की पीठ थपथपाई है, वहीं भाजपा पर तीखा निशाना साधा है। दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस से मुलाकात के बाद रविवार को प्रियंका वाड्रा की यह पोस्ट सामने आई है और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की एकजुटता की सराहना की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वह हिमाचल कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मिलीं। उनकी एकजुटता, मेहनत व मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे और जनता के प्रति उनके समर्पण पर उन्हें गर्व है। एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धनबल और एजैंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को खत्म करने वाली राजनीति है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता पार्टी का साथ देगी और जीत सत्य की ही होगी।
PunjabKesari

पोस्ट के निकाले जा रहे कई मायने 
वहीं प्रियंका वाड्रा की इस पोस्ट के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। तर्क यह भी है कि राष्ट्रीय महासचिव ने इसके माध्यम से एकजुटता का संदेश दिया है, साथ ही यह भी साफ करने का प्रयास किया है कि प्रदेश के नेताओं में जो आपसी मनमुटाव से जुड़े मामले संज्ञान में आए हैं, उन्हें दूर करने में कहीं न कहीं हाईकमान कामयाब हुआ है।

इस सप्ताह प्रदेश के दौरे पर भी आ सकती हैं प्रियंका
प्रियंका वाड्रा हिमाचल की राजनीति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। वह समय-समय पर प्रदेश के नेताओं से पूरा फीडबैक भी लेती रहती हैं। वह इस सप्ताह प्रदेश के दौरे पर भी आ सकती हैं। बीते दिनों भी वह शिमला पहुंची थीं और 3 दिन तक यहां रुकी थीं। प्रियंका ने शिमला के छराबड़ा में अपना घर बनाया है। समय-समय पर वह यहां आती रहती हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News