CM जयराम बोले-पार्टी या परिवार का साथ, अनिल शर्मा लें सही फैसला

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 04:55 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को पार्टी के साथ रहना है या परिवार के साथ, यह अब उनके ऊपर ही निर्भर करता है। कुल्लू में युवा मोर्चा के सम्मलेन में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में जो हालात बने हुए हैं, उन पर अनिल शर्मा को सही फैसला लेना है और वही अब सही तरीके से इसके बारे में बता सकते हैं।
PunjabKesari, Yuva Morcha Sammelan Image

अनिल शर्मा भाजपा के मंत्री, पार्टी का करना चाहिए प्रचार

उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के मंत्री हैं और वह भाजपा के टिकट पर ही विधायक बने हैं, ऐसे में उन्हें पार्टी के काम के लिए आगे आना चाहिए और पार्टी का ही प्रचार करना चाहिए लेकिन अब यह सारी स्थिति उनके ऊपर ही निर्भर करती है कि वह भाजपा में रहते हैं या फिर वह अपने परिवार का साथ देते हैं।
PunjabKesari, Yuva Morcha Sammelan Image

भाजपा में मची हुई है हलचल

बता दें कि मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा को मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा में हलचल मची हुई है। आश्रय शर्मा के पिता अनिल शर्मा प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री है। वहीं दादा व पुत्र आश्रय शर्मा ने कांग्रेस की शरण ली है।
PunjabKesari, Yuva Morcha Sammelan Image

कौल सिंह ठाकुर कह चुके हैं ये बात

हालांकि मंडी में भी पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सुबह के समय आयोजित पत्रकार वार्ता में कह चुके हैं कि आश्रय शर्मा के प्रचार में उनके पिता अनिल शर्मा भी आगे आएंगे और नामांकन के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में अनिल शर्मा भाजपा के लिए प्रचार करते हैं या वह अपने परिवार का साथ देते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News