सोनिया को 'मरी हुई चुहिया' कहने पर CM खट्टर का विरोध, महिला कांग्रेस बोली- सार्वजनिक माफी मांगे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 05:25 PM (IST)

शिमला (तिलक): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान जिस पर उन्होंने सोनिया गांधी की तुलना मरी हुई चुहिया से की है, उसकी हिमाचल महिला कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने खट्टर को अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतवानी भी दी कि यदि खट्टर माफी नहीं मांगते है तो प्रदेश भर में महिलाएं सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि उन्होंने नारी जगत का अपमान किया है। उनसे पूछा है कि क्या उनके घर पर भी नारियों को ऐसे ही संबोधित किया जाता है।
PunjabKesari

जैनब ने कहा कि उनके बयान से साफ है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है और वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं। एक तरफ भाजपा देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ अपनी सभाओं में नारी जगत का अपमान करती है। उन्होंने खट्टर से सोनिया गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ किसी भी आंदोलन से महिला कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी ओर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News