भाजपा झूठ की फैक्टरी, ED के खौफ से विरोधियों को रही डरा : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 10:09 PM (IST)

श्री रेणुका जी/नाहन (नरेंद्र/आशु): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के खाला क्यार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा को झूठ की फैक्टरी करार देते हुए आरोप लगाया कि ईडी का खौफ दिखाकर विरोधी पार्टियों के नेताओं को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के विश्वास से कांग्रेस सत्ता में आई। इसके विपरीत कांग्रेस की गारंटियों को याद दिलवाने वाले विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर नारी सम्मान की योजना को रुकवाने सबसे पहले चुनाव आयोग पहुंचे। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा को महिलाओं का सम्मान भी हजम नहीं हो रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकार को गिराने के लिए भी षड्यंत्र रचा, लेकिन विपक्ष को इसमें कामयाबी हाथ नहीं लगी। राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग करने और अब भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ने वालों से जनता पूछ रही है कि जब कांग्रेस के टिकट पर जीत कर गए थे तो अब भाजपा में शामिल क्यों हो गए। ऐसे में अब इनकी मुश्किल और बढ़ गई है। अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि 3 निर्दलीय विधायक अभी भी फंसे हुए हैं। क्या पता कि चुनाव के बाद ये भी पूर्व हो जाएं। उपमुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे भाजपा नेताओं की बातों में बिल्कुल न आएं।

खाला क्यार में जनसभा के बाद उपमुख्यमंत्री जिला मुख्यालय नाहन में पहुंचे। यहां कांग्रेस भवन में भी उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर उनके साथ शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News