CM जयराम बोले-आने वाले समय में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे JP Nadda

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 10:28 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आने वाले समय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव का दौर जारी है और इसमें चुनकर आने वाले नेताओं पर भाजपा को वर्ष 2022 में फिर से सत्ता में लाने यानि मिशन रिपीट का दायित्व होगा। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास ओक ओवर में नवनिर्वाचित शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष तथा कैलाश जिला सहकारिता फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।

विभाजित पार्टी है कांग्रेस

उन्होंने कांग्रेस को विभाजित पार्टी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी समन्वय तथा मिशन के रूप में भाजपा को धरातल पर मजबूत करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक चुनाव संवैधानिक रूप से करवाए जाते रहे हैं तथा अब तक सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी भाजपा फि र से सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं क्योंकि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कुशल व योग्य नेता के अलावा व विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं।

भाजपा को मजबूत करने के लिए होंगे हरसंभव प्रयास : रवि मेहता

शिमला जिला भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कैलाश जिला सहकारिता फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि जो दायित्व उनको सौंपा गया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला में भाजपा को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह, विधायक जवाहर ठाकुर व राकेश जम्वाल, महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, संगठन सचिव पवन राणा, हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त, सक्षम गुडिय़ा बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News