लोकसभा चुनावों से पहले जोगिंद्रनगर को करोड़ों की सौगात दे गए CM जयराम

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 05:05 PM (IST)

मंडी (नीरज): लोकसभा चुनावों से पहले सी.एम. जयराम ठाकुर मौजूदा सांसद के गृहक्षेत्र को करोड़ों की सौगातें देकर यहां की जनता को लुभा गए। रविवार को सी.एम. जयराम ठाकुर ने जोगिंद्रनगर में आयोजित जनसभा में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सबसे पहले उन्होंने ऊहल परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले ऊहल परियोजना का लोकार्पण कर दिया जाएगा। इस परियोजना का प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। सी.एम. ने बताया कि उन्होंने विभाग को इस परियोजना को लोकसभा चुनावों से पहले तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं ताकि इसका जल्द से जल्द लोकार्पण करके इसे जनता को समर्पित किया जा सके।
PunjabKesari

बस डिपो, बी. फार्मा कॉलेज और आई.पी.एच. का सब डिविजन दिया

वहीं सी.एम. ने जोगिंद्रनगर में एच.आर.टी.सी. का डिपो खोलने की घोषणा की लेकिन यह डिपो तभी खोला जाएगा जब यहां पर जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं उन्होंनें जोगिंद्रनगर में आई.पी.एच. का डिविजन कार्यालय, यहां निजी क्षेत्र में चल रहे बी. फार्मा कॉलेज को सरकार के अधीन लेने की घोषणा भी की, साथ ही उन्होंने आयुर्वैदिक अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 करने, मकरीड़ी में सब तहसील खोलने, लडभड़ोल में आई.टी.आई. खोलने और 2 स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा भी की। उन्होंने लडभड़ोल क्षेत्र के लिए 34 करोड़ की पानी की योजना का शिलान्यास भी किया।
PunjabKesari

ये रहे मौके पर मौजूद

इस मौके पर उनके साथ सांसद राम स्वरूप शर्मा, आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, विधायक राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News