राजधानी शिमला में रेव पार्टी-सेक्स रैकेट की कॉकटेल, गिरफ्तार आरोपी रिमांड पर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 01:07 PM (IST)

शिमला: शिमला के एक होटल में रेव पार्टी और सैक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन सभी आरोपियों को पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया था। जिसमें 7 लड़कियों समेत होटल मालिक और दो दलाल भी शामिल थे। शिमला में कुफरी-चायल रोड पर जनेड़घाट के पास स्थित होटल ‘जंगल लिव इन’ में रैव पार्टी और सैक्स रैकेट में पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, 5 लड़कियां पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की रहने वाली हैं, जबकि दो लड़कियां हिमाचल के सिरमौर के नाहन की हैं। दोनों दलाल पंजाब-हरियाणा के बताए जा रहे हैं। 
PunjabKesari

पुलिस ने ऐसे किया था भंडाफोड़
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी। रविवार-सोमवार को रात करीब 2 बजे ढली पुलिस की टीम सादे कपड़ों में होटल पहुंची। उन्होंने देखा कि वहां एक रेव पार्टी चल रही थी। कार्बन मोबाइल कंपनी ने पार्टी का आयोजन किया था। कंपनी के हरियाणा सर्कल के रिटेलर और डिस्ट्रिब्यूटर्स की मौज-मस्ती के लिए यह पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में करीब 40 लोग शामिल थे। रात को शुरू हुई यह पार्टी सुबह तक चलती रही। वहीं पुलिस ने सुबह 5 बजे के करीब होटल में छापेमारी की। तभी कंपनी ने बताया कि यहां सिर्फ रहने और खाने-पीने का आयोजन है। पुलिस ने संबंधित सभी रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। मोबाइल फोन, गाड़ियां और अन्य सामान भी जब्त कर लिया है। इतना ही नहीं वह होटल भी खंगाल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News