इंडी गठबंधन को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल का बड़ा बयान, जानिए क्या बाेले

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 04:50 PM (IST)

शिमला (हैडली): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि इंडी गठबंधन 4 जून को धराशायी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है, जिससे उनके नेताओं में बौखलाहट है। मौजूदा समय में कांग्रेस के पास देश को नेतृत्व प्रदान करने वाले नेता मौजूद नहीं है। डाॅ. राजीव बिंदल ने यहां जारी बयान में कहा कि 4 चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब इनके नेता घोषणा पत्र से अलग हटकर घोषणाएं कर रहे हैं। इनके जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास उपलब्धि के नाम पर गिनवाने को कुछ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने मोदी के साथ चलने का मन बना लिया है। 

बिंदन ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर मामले चल रहे हैं, कुछ जमानत पर चल रहे हैं। इनका टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ संबंध होना तथा पाकिस्तान की सरपरस्ती का लेबल लगाकर घूमना देश के लिए सही नहीं है। तुष्टीकरण की राजनीति, जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटकर वोट मांगने की योजना जो चल रही है, उसे भी जनता भलीभांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के 97 फीसदी हिन्दुओं को हराकर कांग्रेस ने वर्ष 2022 में सत्ता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस हिंदू विरोधी बयान का जवाब चुनाव में जनता देगी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भी जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News