प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लेने करसोग पहुंची केंद्रीय टीम, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 10:29 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: करसोग उपमंडल में हाल ही में हुई भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय टीम ने रविवार को क्षेत्र का दौरा किया। हिमाचल में मानसून सक्रिय है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 6 दिन लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Mandi: करसोग पहुंची केंद्रीय टीम, प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान का लिया जायजा
करसोग उपमंडल में हाल ही में हुई भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय टीम ने रविवार को क्षेत्र का दौरा किया।
Himachal Weather: साेमवार काे 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल में मानसून सक्रिय है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 6 दिन लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।
Kangra: बैजनाथ मंदिर में प्रशासन ने लगाई पीतल की जलहरी, श्रद्धालु कर पाएंगे जलाभिषेक
प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ में इस बार के श्रावण मास में श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पाएंगे। हालांकि मंदिर के गर्भ गृह में जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी।
Himachal: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शिमला ने ओवरआल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
राइजो तेकी गोजू रयू राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला शिमला ने ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा जिला सोलन दूसरे और मंडी तीसरे स्थान पर रहा।
Shimla: नेता पद से नहीं दिलों पर राज करने से बनते हैं : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का वीडियो शेयर किया है, जिसमें धूमल वीरभद्र सिंह के साथ ही यादों को सांझा कर रहे हैं।
Kangra: घूमने आई पर्यटक युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने खुद को बताया होटल अधिकारी
जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत आते एक क्षेत्र में घूमने आई बाहरी राज्य की युवती द्वारा एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए संबंधित व्यक्ति को अपने शिकंजे में लिया गया है।
Kangra: बचपन में उठ गया मां-बाप का साया, शादी के बाद पति ने दिया सहारा और बन गई अध्यापिका
यूं तो हर नारी का जीवन संघर्षों से भरा होता है लेकिन अप्रत्याशित चुनौतियों में जन्मी, संघर्षों में पली-बढ़ी बैजनाथ के धरेड़ गांव की वीर नारी वृक्षा देवी का किरदार समूचे क्षेत्र के लिए अद्वितीय संघर्षों की अनुकरणीय कहानी बन गया है।
Chamba: कार खाई में गिरने से 2 की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 घायल
भरमौर क्षेत्र के मच्छैतर-ग्रीमा वाया सियूंर मार्ग पर एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Himachal: युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो...फिर कर दिया वायरल, 2 आराेपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और इस घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
Shimla: बिक्रम मजीठिया के हिमाचल कनैक्शन खंगाल रही विजीलैंस
आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के पंजाब विजीलैंस हिमाचल कनैक्शन भी खंगाल रही है। जांच में शिमला में कुछ अघोषित भूमि होने तथ्य सामने आए हैं।