सेब आयात शुल्क पर झूठ बोल रहीं प्रियंका, गारंटियों का इंतजार कर रही हिमाचल की जनता : राजीव बिंदल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 06:25 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रियंका गांधी को सेब पर आयात शुल्क घटाने के बयान पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने हिमाचल के बागवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। सेब पर आयात शुल्क में 35 प्रतिशत की कटौती हुई, ऐसा उन्होंने पिछले कल कहा और उनके राष्ट्र प्रवक्ता ने यह कह दिया कि आयात शुल्क को घटकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। बिंदल ने कहा कि जिस शुल्क की बात ये कर रहे हैं, उसकी नोटिफिकेशन कहां है। आयात शुल्क की बात करके ये केवल मात्र प्रदेश में एक भय का वातावरण खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो भी कहें सत्य कहें और सत्य से परे कुछ न कहें।
हिमाचल की बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी नहीं हुई पूरी
राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल आगमन पर अभिनंदन है परंतु चिंता का विषय यह है कि 2022 के चुनाव में जब वह हिमाचल आईं थीं तो लगातार उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी और कहा था कि 18 से 70 वर्ष आयुवर्ग की सभी बहनों को पहली कैबिनेट में यह तोहफा और सम्मान दिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा भी नहीं हुआ पूरा
राजीव बिंदल ने प्रियंका गांधी ने पहली कैबिनेट में 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वायदा भी किया था लेकिन कई कैबिनेट हो गईं और यह वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने उस समय चुनाव को प्रभावित करने के लिए असत्य और झूठ बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों के पूरा होना का इंतजार कर रही है लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here