हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण : अविनाश राय खन्ना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 09:33 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का कुशलक्षेम जाना। खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करना कांग्रेस सरकार का असली चेहरा दिखाता है। इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को पैंशन का अधिकार था जो एमरजैंसी के दौरान जेल गए थे। उन्होंने कहा कि देश में एमरजैंसी 2 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक लगी थी और लाखों लोगों ने इसका विरोध किया था जिसमें उनका दृढ़ निश्चय और लक्ष्य रिवाइवल ऑफ  डैमोक्रेसी और फंडामैंटल राइट्स की हक की लड़ाई थी। देश में लाखों लोगों को मिसा एक्ट 1971 या डिफैंस ऑफ  इंडिया रूल्स 1971 में जेल में डाल दिया गया था, उस समय ये लोग 6 महीने से 2 वर्ष तक जेल में रहे थे।
PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी डैमोक्रेसी विरोधी 
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डैमोक्रेसी का विरोध किया है और आज भी इस प्रहरी योजना को बंद करके उन्होंने दिखाया है कि ये लोग डैमोक्रेसी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल मात्र एक ही परिवार के दिए हुए दिशा-निर्देश पर चलते हैं।

राजेंद्र ठाकुर श्री रेणुका मंडल के अध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजेंद्र ठाकुर को श्री रेणुका मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे संबंधित आदेश पार्टी अध्यक्ष ने बुधवार को जारी किए हैं। राजेंद्र ठाकुर जिला सिरमौर के ददाहू के निवासी हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News