Operation Sindoor: लोगों की सुविधा के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, अलर्ट पर हिमाचल प्रदेश, जानिए

punjabkesari.in Thursday, May 08, 2025 - 06:12 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: केंद्र की एडवाइजरी के बाद हिमाचल भी हाई अलर्ट पर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और मैडिकल स्टाफ की लंबी छुट्टियों पर रोक लगा दी है। भारत और पाक के बीच भारी तनाव चल रहा है, वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच केंद्र सरकार सभी राज्यों को आवश्यक एडवाइजरी जारी की जा रही है। केंद्र की एडवाइजरी के बाद हिमाचल भी हाई अलर्ट पर है। सरकार परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां कर रही है।

सभी अस्पतालों को बैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और मैडिकल स्टाफ की लंबी छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सरकार ने सभी अस्पतालों को बैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रॉमा सैंटर, लैबोरेट्री और आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में एयरपोर्ट कनैक्टीविटी को बंद कर दिया गया है। अस्पतालों को दवाइयों, ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News