Solan: नालागढ़ के नशा निवारण केंद्र में पंजाब निवासी की मौत,पुलिस जांच में जुटी
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 09:25 PM (IST)
बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ में एक नशा निवारण केंद्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के सरहंद निवासी करीब 37 वर्षीय व्यक्ति योगेश की नालागढ़ के थांथेवाल में स्थित एक नशा निवारण केंद्र में अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मौत बीमारी के कारण हुई है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है और मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण पता चलेंगे।

