Solan: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड बढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 06:19 PM (IST)

सोलन (पाल): आरएलए सोलन वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज का पुलिस रिमांड 3 दिन और बढ़ गया है। 5 दिन के पुलिस रिमांड की समय सीमा पूरी हाेने के बाद पुलिस ने आरोपित गौरव भारद्वाज को जिला कोर्ट सोलन में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड को बढ़ाने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए आरोपी को 3 दिन और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

डीएसपी सोलन अशोक भारद्वाज ने बताया कि वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को तीन दिन का और पुलिस रिमांड मिल गया है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उन सभी से भी पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News