भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा-मानसिक रूप से आयोग्य हैं CM वीरभद्र

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 11:50 PM (IST)

मंडी: भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से आयोग्य करार देते हुए कहा कि वह कब क्या बोल दें किसी को पता ही नहीं चलता है। वह स्वयं और उनका पूरा परिवार जमानत पर है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार का 5 साल का समय भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था के नाम रहा जबकि सरकार मानो कोमा में चली गई लगती है। यह पहला मौका है जब गुडिय़ा प्रकरण में गठित एस.आई.टी. को सी.बी.आई. ने हिरासत में ले लिया जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। 

युवा हुंकार रैली सरकार के खिलाफ चुनावी शंखनाद 
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजयुमो की युवा हुंकार रैली वीरभद्र सिंह की सरकार के खिलाफ चुनावी शंखनाद होगा। इसी माह 22 सितम्बर को कांगड़ा में होने वाली युवा हुंकार रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रमुख वक्ता होंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र से इस रैली में 17 हजार युवा इसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, मंडी जिला भाजपा प्रभारी प्रियव्रत शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष राकेश वालिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पाल वर्मा व प्रशांत आदि भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News