महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर युकां इस दिन करेगी विधानसभा का घेराव

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 07:23 PM (IST)

शिमला (राक्टा): बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर युवा कांग्रेस 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु व प्रदेश प्रभारी अमनप्रीत सिंह लाली के साथ ही प्रदेशभर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। डीजल व पैट्रोल के साथ ही घरेलू गैस सिलैंडर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार अपना खजाना भरने में लगी है। इसी तरह देश और प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। आज देश में बेरोजगारी पिछले 45 साल के चरम पर है।

हिमाचल में बेरोजगारों का आंकड़ा 15 लाख के पार

हिमाचल में ही बेरोजगारों का आंकड़ा 15 लाख को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को आज ऐसे चश्मे की जरूरत है जिससे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भी नजर आए। यदोपति ठाकुर के अनुसार कोविड संकट काल में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों ने सरकार के पारदर्शी प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है।

जनता के दर्द को नहीं समझ रही सरकार

यदोपति ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के दर्द को नहीं समझ रही है। ऐसे में सरकार  के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर जनता की आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा जनता से बड़े-बड़े दावे करती थी लेकिन अब बढ़ती महंगाई के खिलाफ सभी ने चुप्पी साध ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News