सांप के डंसने से बिगड़ी युवक की तबीयत

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 05:06 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले की गनेड पंचायत में वकून गांव में एक युवक को सांप ने डंस लिया। इससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। 28 साल का युवक अपने घर पर काम कर रहा था। अचानक कहीं से सांप आ गया और उसे डस लिया। जब परिजनों को इसका पता चला तो वह तुरंत उसे मैडीकल कॉलेज चम्बा ले आए। यहां उसे दाखिल कर लिया है। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Related News